कानपुर: चकेरी में बेटी को स्कूल से घर ले जा रहे पिता पर युवक ने लोहे की रॉड से सिर पर किया हमला, पुलिस से की शिकायत
चकेरी में अपनी बेटी को स्कूल से घर ले जा रहे पिता पर दबंग युवक ने पीछे की तरफ से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित ने इसकी तहरीर चकेरी थाने में दी है। पीड़ित ने बताया कि वह शास्त्री नगर के मरियमपुर से अपनी बेटी को स्कूल से घर ले जा रहे थे, तभी पीछे से युवक ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया।