मुगलसराय: कठौड़ी में सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद तेज
आज शुक्रवार दोपहर 03 बजे को मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने मुगलसराय नियमताबाद क्षेत्र के कान्हा गोशाला और कठौड़ी स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बायोगैस प्लांट की मरम्मत एक सप्ताह में पूरी करने के निर्देश दिए और कहा कि जिले की अन्य गोशालाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।