जयपुर: जयपुर के दड़ा मार्केट में साड़ियों की दुकान में आग, दमकल ने किया रेस्क्यू
Jaipur, Jaipur | Nov 7, 2026 जयपुर के माणक चौक थाना इलाके के दड़ा मार्केट में रविवार रात 9 बजे साड़ियों की दुकानों में आग लग गई। चार दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास जारी है। इलाके में बिजली बंद करवाई गई, जबकि पुलिस ने आसपास का बाजार बंद करा दिया। आग लगने के कारण और नुकसान का अभी पता नहीं चला है।