सागर नगर: लेखापाल आत्महत्या मामला: परिजनों ने सत्येंद्र जैन पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप, एसपी से गिरफ्तारी की मांग
राहतगढ़ नगर परिषद में पदस्थ लेखापाल हेमराज कोरी की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे मृतक हेमराज के परिजन और कोरी समाज के लोग बड़ी संख्या में सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।उन्होंने ज्ञापन देकर आरटीआई कार्यकर्ता सत्येंद्र जैन पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए उसे तत्काल गिरफ्तार करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।