सागर नगर: गौरनगर में यूएफआईएन शाखा से हुई लाखों की चोरी का मकरोनिया पुलिस ने किया खुलासा
गौरनगर स्थित यूएफआईएन क्रेडिट साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ब्रांच से हुई 1.92 लाख रुपए की चोरी का पर्दाफाश किया। फरियादी लखन साहू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों आदर्श उर्फ बिट्टू घोषी, मुस्तफा खान और सौरभ राय की पहचान हुई। मुस्तफा सौरभ पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे आदर्श को गिरफ्तार किया है।