सागर नगर: कनेरादेव: झोपड़ी में रहने वाला शंकर निकला करोड़ों की ज़मीन का मालिक, आर्थिक जांच एजेंसी ने घर से उठाया
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी कुटी में रहने वाले शंकर विश्वकर्मा पर गुरुवार को आर्थिक जांच एजेंसी ने शिकंजा कस दिया। सुबह करीब 8 बजे सफेद कार में आए दो पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की टीम शंकर को उसके आधार कार्ड सहित अपने साथ ले गई।शंकर की पत्नी जयंती ने बताया कि अधिकारी घर आए और सीधे आधार कार्ड मांगा। इसके बाद शंकर को कार में बैठाकर ले गए।