सागर नगर: सागर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला: अब नए बस स्टैंड से भी चलेंगी यात्री बसें
सागर में करोड़ों की लागत से बने नए बस स्टेण्ड अब उपयोग में ले जाएंगे। गुरुवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक अब जिला प्रशासन की पहल पर बड़ा निर्णय लिया गया है। आरटीओ ने यात्री बसों के संचालन को लेकर बदलाव किया है। अब यात्री बसें भोपाल रोड और आरटीओ कार्यालय के पास तैयार हुए दोनों नए बस स्टैंड पर रुकते हुए गंतव्य के लिए जाएंगी।