लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड की नवाडीह पंचायत में SIR प्रक्रिया को लेकर देर रात तक काम जारी रहा। बताया जा रहा है कि अंचल अधिकारी किस्को की मौजूदगी में रात करीब 8 बजे तक SIR से जुड़े कार्य किए गए।
मतदाताओं के जाने के बाद भी कर्मचारी काम में जुटे रहे। इस दौरान ड्राइवर से लेकर होमगार्ड जवान तक कार्य में सहयोग करते नजर आए।