कटिहार: तीन टंगा गांव में जहर मिला खाना खाने से महिला की हालत बिगड़ी, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मंगलवार के दोपहर 3 बजे एक दिव्यांग महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी हालत जहर खाने से बिगड़ी थी। इलाज के पश्चात महिला की जान बचा ली गई है। होश में आने के बाद बेबी देवी ने बताया कि उनकी सास प्रमिला देवी ने खाने में जहर मिलाकर उन्हें दिया था। जिसे खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई।