कटिहार: उदामा रेखा के पास बागान से 15 वर्षीय किशोर का शव मिला, पुलिस कर रही जांच
सोमवार की सुबह 9 बजे मनसाही पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया। जिसकी निर्मम हत्या की गई थी। मृतक की पहचान हवा महल निवासी मो इदरीश के 15 वर्षीय पुत्र मो साहेब के रूप में हुई है। मृतक के परिजन ने बताया कि सोमवार की रात 9 मृतक भोज खाने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। रात में काफी खोजबीन की गई। लेकिन उनका पता नहीं चला।