कटिहार: राघोपुर में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर, एक की मौत, एक घायल
राघोपुर के समीप बाइक और ई रिक्शा की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा जख्मी हो गया। यह घटना शाम चार बजे की हैं । जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है ।