कटिहार: जंगलाटाल गांव में भूमि विवाद में घायल व्यक्ति की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
मंगलवार की दोपहर 10 बजे अमदाबाद पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे थे। मामला हत्या से जुड़ा हुआ था। मृतक रविंद्र कुमार के परिजन ने बताया कि 18 नवंबर को जमीन विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके पेट पर धारदार हथियार से वार किया था। जिससे उनका पेट कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।