कटिहार: मिरचाईबारी में दो कारों की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मंगलवार की दोपहर 1 बजे सहायक थाना क्षेत्र के मिरचाईबारी में एक कार चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी दूसरे कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं सड़क दुर्घटना के कारण सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई थी। जिसकी जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची।