बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में 5101 कुंडीय महायज्ञ की तैयारी बैठक, विहंगम योग के प्रणेता की जयंती पर होगा आयोजन
बिक्रमगंज के धारूपुर स्थित करिअवा बाल मैदान में 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले 5101 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ की तैयारियों को लेकर गुरुवार को एक बैठक हुई। यह बैठक बिक्रमगंज में पूर्व विधायक राजेश्वर राज के आवास पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उन्होंने स्वयं की।