टिब्बी क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत विभाग की संपत्ति को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। कनिष्ठ अभियंता इरफान अली पुत्र लियाकत अली निवासी टिब्बी ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार चक 6 जीजीआर में सहारणों की ढाणी के नजदीक रखा एक विद्युत ट्रांसफार्मर अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।