गुलाबगंज: ग्राम धुरेरा के एक घर में लगी आग लाखों का नुकसान, दो बछड़े भैंस की जलकर हुई मौत
ग्राम धुरेरा में रात को किसान के घर में आग लग जाने से लगभग दो लाखों रुपये का हुआ नुकसान । एक भैंस दो बछड़े आग की चपेट में आने से जलकर हुए खाक, पीड़ित किसान निरंजन सिंह यादव ने बताया है कि आधी रात के वक्त घर में आग लग गई जिस कमरे में भूसा रखा हुआ था वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है, गाय और और भैंसों के कमरे में भी आग पहुंच गई |