बंदरा: घोसरामा गांव से दरवाजे पर खड़ी बाइक हुई चोरी, घटना की जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत हत्था थाना क्षेत्र की मतलुपुर पंचायत के वार्ड-1 घोसरामा गांव से दरवाजे पर खड़ी बाइक की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर मो. अकबर ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे में थाना में आवेदन दिया है। बताया कि बाइक भाई अब्दुल वहाब के नाम से पंजीकृत है।