महरौनी: ब्राह्मण महामंडल ने सड़क दुर्घटना में मृत महरौनी निवासी 9 लोगों के परिवारों को DM से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की
ब्राह्मण महा मंडल ने ने शुक्रवार दोपहर के समय जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि अयोध्या से रामलाल के दर्शन कर लौट रहे महरौनी निवासी कार सवार 10 लोगों में से 9 लोगों की कालपी के पास भीषण सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई है।उक्त परिवारों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है।उन्होंने उक्त मामले में डीएम से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।