हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने बिल्केश्वर रोड़ से देसी और अंग्रेजी शराब की 10 पेटियों के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज बिल्केश्वर रोड़ से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से देसी और अंग्रेजी शराब की कुल 10 पेटियां बरामद हुई है। आरोपी का नाम विकास है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी है। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।