कोल: शिशियापाड़ा में घर में लगी आग को बुझाने गए व्यक्ति की जिंदा जलकर हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 26, 2024 थाना गांधी पार्क के शिशियापाड़ा में घर में लगी आग को बुझाने गया व्यक्ति आग की चपेट में आ गया जिसके बाद व्यक्ति की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के घर में गुरूवार रात्रि शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई थी जिसको प्रमोद बुझाने के लिए गए थे और तभी आग की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।