कोल: टप्पल इलाके में एक करोड़ की संपत्ति बेचने पर दबंगों ने मांगी धौंस, नहीं देने पर दबंगों ने युवक के पिता के साथ की मारपीट
Koil, Aligarh | Jan 26, 2024 अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके में शुक्रवार को धौंस नहीं देने पर दबंगों ने परचून दुकानदार भूदेव शर्मा को पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया। बेटे द्वारा बेची गई एक करोड़ की संपत्ति को लेकर दबंग धौंस में मांग रहे थे रुपया। शिकायत मिलने पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।