कोल: कलेक्ट्रेट में डीएम ने किया ध्वजारोहण, अधिकारियों को निष्पक्षता से कार्य करने की दिलाई शपथ
Koil, Aligarh | Jan 26, 2024 थाना सिविल लाइन इलाके के जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में आज अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया है। गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों को निष्पक्षता के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई है। इस दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह बच्चे भी उनके साथ नजर आए हैं।