कोल: बघियार में सरिया लदे ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक घायल, सरकारी जीप से घायल को भेजा अस्पताल
Koil, Aligarh | Jan 26, 2024 थाना विजयगढ़ के बघियार में सरिया लदा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और ट्रैक्टर पर बैठा एक युवक ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर के नीचे युवक को दबा हुआ देख लोगों ने खुद रेस्क्यू करना शुरू कर दिया और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे घायल युवक को बाहर निकाल कर पुलिस जीप से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।