कोल: किसान सेना ने शहर में ट्रैक्टर व बुलडोजर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में ACM को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Jan 26, 2024 शहर में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसान सेना के द्वारा शहर में ट्रैक्टर व बुलडोजर रैली निकाली गई है। रैली में किसान सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर राष्ट्रपति एसीएम संजय मिश्रा को सौंपा है। रैली के दौरान किसान सेना के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर दिखाकर कहा कि यह बुलडोजर इसलिए है कि यह अन्याय के खिलाफ चलेगा।