कुडू: कुडू के मुकेश साहू के खाते से ₹54 हजार की साइबर ठगी, 19 बार में बिना OTP निकाले गए पैसे
कुडू प्रखंड के पंडरा निवासी मुकेश कुमार साहू के बैंक खाते से साइबर ठगी के जरिए 54 हजार रुपये की निकासी ने बैंक खातों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कुडू शाखा में संचालित उनके करंट अकाउंट से महज कुछ समय के भीतर 19 बार ट्रांजैक्शन कर पूरी राशि निकाल ली गई।