कटनी नगर: पुलिस लाइन में जनरल परेड का हुआ आयोजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी
कटनी के झिझरी स्थित पुलिस लाइन में मंगलवार सुबह 7:00 बजे जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया ने परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और जवानों के अनुशासन,वर्दी और टर्नआउट की सराहना की।