छत्तीसगढ़ के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बना रहे हैं। नैनो उर्वरकों के उपयोग से फसलों की बेहतर वृद्धि, हरियाली और गुणवत्ता को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही, पोषक तत्वों के प्रभावी उपयोग से उत्पादन क्षमता बढ़ाने में भी सहायता मिल रही है।
बेहतर उपज, अधिक लाभ और समृद्ध किसान, यही है आधुनिक कृषि की नई पहचान।