विभूतिपुर: विभूतिपुर के सुरौली निवासी अशोक राय ने सदमें में आकर खाया जहर, हुई मौत
सुरौली वार्ड 2 निवासी स्व० जेठू राय के 41 वर्षीय पुत्र अशोक राय ने बुधवार को ज़हर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली,परिजनों ने शव को साहपुर चौक पर रख कर जाम कर दिया। पुलिस जामस्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कागज़ी प्रकिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर सदर अस्पताल में भेजा जा रहा है।