विभूतिपुर: विभूतिपुर के कल्याणपुर दक्षिण वार्ड 7 में आग लगने से दस घर जलकर राख, पांच को आंशिक क्षति
कल्याणपुर दक्षिण वार्ड 7 में रविवार को आग लगने से दस घर जल गए। ग्रामीणों व अग्निशमन टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आग को पूर्णत: बुझाने में सफलता पाई है। अंचलाधिकारी रंधीर रमण ने स्वयं स्थल पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घटना में गांव के हीं रामबाबू पासवान, रामचन्द्र पासवान, ओम बाबु पासवान,अमरेश पासवान,गोविन्द पासवान के घर पूर्णत: जल गए।