विभूतिपुर: विभूतिपुर के सलखन्नी वार्ड 13 में घर में जबरन घुसकर महिला के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सलखन्नी वार्ड 13 निवासी शत्रुघ्न शाह की पत्नी रीता देवी ने जबरन रात्रि में घर में घुसकर गाली गलौज व मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में एक प्राथमिक की दर्ज करवाई है।गांव के ही लखपति साह, सुदामा देवी, राहुल शाह, रेखा कुमारी, गुंजन देवी, भिखनी देवी नन्हकी साह गाली गलौज करते हुए मेरे घर में घुसकर मारपीट कर घायल किया।