विभूतिपुर: विभूतिपुर के कल्याणपुर कालेज के समीप पुलिस में विदेशी शराब के साथ एक युवक को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा
विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीआरकेएनएस कॉलेज कल्याणपुर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 500 एम एल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि कल्याणपुर दक्षिण वार्ड तीन निवासी सुनील दास के 20 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।