बलिया: कृपालपुर में एक विद्यापीठ में लूटपाट और मारपीट के मामले में 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Ballia, Ballia | Jun 14, 2025 हल्दी थाना क्षेत्र के कृपालपुर स्थित विद्यापीठ में हुई लूट और मारपीट के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 6 नामजद और 5 अज्ञात आरोपी शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर करीब दो बजे थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।