बिलासपुर सदर: टनल नंबर 17, नोग बध्यात क्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर सोमवार को लोगों का धरना लगातार जारी रहा
टनल नंबर 17, नोग बध्यात क्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर लोगों का धरना लगातार जारी रहा। 176 दिनों से धरना जारी है ओर क्रमिक भूख हड़ताल को 163 दिन हो चुके हैं। सोमवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर रामलाल रूपलाल कौशल्या देवी मीना देवी बंटी देवी बैठे रहे। लंबे समय के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और न ही उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया।