आंवला: आंवला में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति समेत 7 ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज
आंवला थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में दहेज के लोभियों ने एक 22 वर्षीय विवाहिता की कथित तौर पर हत्या कर देने का आरोप लगा है। मायके पक्ष ने पति सहित सात ससुरालियों पर 5 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मंगलवार देरशाम पांच बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।