तहसील मड़ावरा के कारीटोरन गाँव के पास रविवार को शाम करीब 7 बजे एक बाइक राहगीर महिला में टकरा गई।जिससे राहगीर महिला सहित बाइक चालक घायल हो गया। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है।