बेगूसराय: डफरपुर नदी से पुलिस ने अज्ञात शव को किया बरामद, सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
नावकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर नदी से पुलिस ने अज्ञात शव को बरामद किया है. शव मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई. इस संबंध में होमगार्ड जवान ने बताया कि डफरपुर नदी से एक लगभग 35 वर्षीय पुरुष का शव बरामद किया.