रघुराजनगर नगरी: *आजादी के दशकों बाद भी नहीं बना मार्ग, 200 घरों का आवागमन बाधि,हरिजन व लोधियान बस्ती के ग्रामीणों ने जताया आक्रोश।
जनपद पंचायत उचेहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंदरी की हरिजन एवं लोधियान बस्ती का मार्ग आजादी के दशकों बाद भी निर्माण की बाट जोह रहा है। मार्ग की बदहाल स्थिति के कारण करीब 200 घरों में रहने वाले ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि बस्ती तक पहुंचने वाला रास्ता पूर्व में पट्टे की आराजियों से होकर गुजरता था।