शाहजहांपुर: थाना रामचंद्र मिशन के मिश्रीपुर की महिला ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, FIR दर्ज
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर मोहल्ले की रहने वाली महिला खुशबू ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी 15 जुलाई 2021 में शिवम के साथ की थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पिता ने शादी के वक्त अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहज दिया था। लेकिन ससुराल के लोगों दहज से ना खुश थे। और आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।