शाहजहांपुर: चौक कोतवाली के केरूगंज में दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 2 लाख की नकदी की चोरी, पुलिस ने आज दर्ज की एफआईआर
दरअसल थाना चौक कोतवाली क्षेत्र बिजलीपुरा मोहल्ले के रहने वाले सुनील गुप्ता ने पुलिस को शिकायत देकर दुकान में रखी नकदी चोरी करने का अज्ञात चोरों पर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 13 अगस्त की रात में छत के अंदर से घुसकर दुकान का ताला तोड़कर काउंटर में रखे 2 लाख रुपए चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर एफआईआर दर्ज की है।