दतिया नगर: लाला के ताल अगरबत्ती फैक्ट्री के पास युवक पर जानलेवा हमला, सिर में बका मारा, 3 आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
शहर के लाला के ताल स्थित अगरबत्ती फैक्ट्री के पास आपसी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नंबर 2 स्कूल के पीछे निवासी सतीश पुत्र विनोद वंशकार मौके पर मौजूद था, तभी पुराने विवाद को लेकर आरोपी शैलू दांगी, सोमंत दांगी और कृष्णा कुशवाहा ने उस पर हमला किया।