बलरामपुर: जिलाधिकारी ने पीएचसी जोकहिया का किया निरीक्षण, आशा बहुओं संग बैठक कर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर दिया जोर
डीएम विपिन कुमार जैन ने शुक्रवार को विकास खंड बलरामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, ओपीडी व्यवस्था, वार्ड प्रबंधन और उपचार सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया। डीएम ने मरीजों से सीधे बातचीत कर उनके उपचार, सुविधा और समस्याओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।