देवेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर पौधारोपण
जिला कांग्रेस कमेटी यमुनानगर शहरी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जी द्वारा आज यमुनानगर सिविल अस्पताल परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इसके पश्चात देवेंद्र सिंह जी ने सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें फल एवं मिठाइयाँ वितरित कर शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएँ दीं।
🌱 “एक पेड़ मां के नाम” एवं हरित पर्यावरण के संकल्प के साथ पौधारोपण कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
#DevendraSingh #RahulGandhi #Congress #Yamunanagar #PlantationDrive #RashtriyaKadamNews
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 19, 2026