अतिरिक्त उपायुक्त व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों का खण्ड रादौर के गांव पालेवाला में जनता दरबार, रात्रि ठहराव में सुनी समस्याएं
रादौर/यमुनानगर, 18 जून- (राष्ट्रीय कदम) जिला उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने खण्ड रादौर के गांव पालेवाला में बारात घर में जनता दरबार व समाधान शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके उपरांत सांय 5 बजे से रात्रि ठहराव कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने सुनी और उनका निस्तारण किया। अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को शीघ्र हल करें। इस मौके विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिनमें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में आरूषी पुत्री अमर सिंह निवासी करतारपुर ने आधार कार्ड बनवाने, जसमेर सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी कंडरौली ने गैर मुमकिन जौहड रकबा 35 कनाल 19 मरले की जांच करने बारे, राजबीर सिंह पुत्र करता राम निवासी कंडरौली ने सीए अनिरूद्व कुमार व अन्य द्वारा आपराधिक षडयंत्र करने बारे, नीतू रानी पत्नी मोहन निवासी पालेवाला ने पक्का मकान बनवाने बारे, शिव चरण निवासी पालेवाला ने मुख्य तालाब का रास्ता खुलवाने बारे, सुभाष पुत्र लाल सिंह निवासी गुमथला राव ने प्लाट का लेवल करवाने के लिए मिटटी उठवाने की मंजूरी बारे, अशोक कुमार व समस्त ग्रामवासी पालेवाला ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में ट्रांसफार्मर लगवाने बारे, ममतेश रानी पत्नी सरवन निवासी मंधार ने पक्का मकान बनवाने, सुनील राणा व समस्त ग्रामवासी पालेवाला ने स्पीड ब्रेकर लगवाने बारे, चरणसिंह पुत्र गजे सिंह निवासी संधाली ने सरपंच विजय लक्ष्मी व नंबरदार राजेश कुमार को सस्पेंड करवाने बारे, जसबीर सिंह व ग्रामवासी पालेवाला ने बिजली विभाग की तरफ से लाइनमैन की संख्या बढाने बारे, रामकुमार व समस्तग्रामवासी पालेवाला ने पब्लिक हैल्थ के टयूवबैल की पाइप लाइन दबवाने बारे, मनजीत सिंह व ग्रामवासी पालेवाला ने हरिजन चौपाल के चारों तरफ गंदगी को हटवाने बारे, व अमरजीत कौर निवासी पालेवाला ने पंचायती फिरनी को साफ करवाने बारे, मामराज पुत्र गेन्दाराम निवासी बरसान ने मुआवजा न मिलने बारे, ग्राम पंचायत पालेवाला ने गांव में स्टेडियम पूरा करवाने तथा खेलों के उपकरण व कोच उपलब्ध करवाने, ग्राम पंचायत पालेवाला ने गांव पालेवाला से नाचरौन का रास्ता खुलवाने बारे, मेहर चन्द पुत्र नराता राम निवासी महलावाली भैंस ऋण माफी एवं विकलांग पेशन पुन: बहाल करने बारे, पवन कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी पालेवाला ने बिजली का ट्रांसफार्मर बदलने बारे व जिया लाल पुत्र भूला राम निवासी माडल टाऊन करेहडा ने रेत से भरी ट्राली घर के सामने खडी करने बारे आदि सहित अनेकों समस्याएं अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा के समक्ष रखी जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
इस अवसर पर एएसपी आशीष चौधरी, रादौर के एसडीएम नरेन्द्र कुमार, जीएम रोडवेज संजय रावल,डिप्टी सीईओ जसविन्द्र सिंह, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, बीडीपीओ सिमरन भटनागर, एसएमओ डॉ.विजय परमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, डीईओ प्रेम लता, जिला माइनिंग अधिकारी राजेश कुमार,तहसीलदार अशोक कुमार, सरपंच बलवान सिंह, ज्ञान चन्द नम्बरदार, पंच राजेश कुमार रीना देवी व फतेहचन्द सहित गणमान्य व्यक्ति शिव चरण कृष्ण राणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।