जैसीनगर: जैसीनगर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश उत्सव, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत शामिल हुए
शासकीय सांदीपनि विद्यालय में बुधवार दोपहर 2 बजे प्रवेश उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत शामिल हुए और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं साइकिल वितरित की गई। साथ ही गत वर्ष के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।