लातेहार: NEET परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, बैठक हुई
3 मई 2026 रविवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, लातेहार में आयोजित होने वाली NEET (UG) परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त संचालन को लेकर शनिवार की दोपहर करीब एक बजे समाहरणालय सभागार में बैठक की गई।जहां कई आवश्यक निर्देश दिए गए।