बक्सर: केदारनाथ यात्रा के नाम पर फर्जी वेबसाइट से ठगी करने वाला साइबर अपराधी पटना से गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 26, 2025 केदारनाथ धाम यात्रा के नाम पर फर्जी वेबसाइट के जरिए टिकट बुकिंग कर बक्सर के लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को बक्सर साइबर थाना की पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है।डीएसपी साइबर थाना अविनाश कुमार कश्यप ने बताया कि चार धाम यात्रा के लिए फेक वेबसाइट के माध्यम से बक्सर के कुछ लोगों से टिकट बुक कराया गया था। 1.76 लाख रुपये की ठगी भी की गई थी।