प्रतापगढ़: माही डैम का पानी अंतिम छोर तक पहुंचाने और गेहूं खरीद अवधि बढ़ाने की मांग, भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न
भारतीय किसान संघ की जिला बैठक ग्राम असावता में आयोजित हुई, जिसमें जिले के किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना तय की गई। बैठक में माही डैम के पानी को लिफ्ट कैनाल के माध्यम से जिले के अंतिम छोर तक पहुंचाने तथा गेहूं खरीद की अवधि 30 जून तक बढ़ाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। जिला सह प्रचार-प्रसार प्रमुख सागर प्रजापत ने बताया क