लखीमपुर: नकहा ब्लॉक के 30 गांवों में बाढ़ का पानी, बेल्हौरा में शारदा नदी घरों तक पहुंची
सदर तहसील क्षेत्र के नकहा ब्लॉक में शारदा नदी का बाढ़ का पानी लगातार फैलता जा रहा है। ग्राम पंचायत बेल्हौरा समेत आसपास के कई गांवों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। वहीं नकहा ब्लॉक परिसर और पुलिस चौकी गलियों में भी पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी ।