गढ़वा: गढ़वा विधायक के घर चोरी होने पर पुलिस अलर्ट, DSP नीरज कुमार बोले- जल्द होगा खुलासा
Garhwa, Garhwa | Apr 15, 2026 गढ़वा जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहारा गांव में मंगलवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गढ़वा भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के बेलहरा स्थित पैतृक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बना डाला। बेखौफ चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसते ही पूरी वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त घर पूरी तरह खाली था, जिसका फायदा उ