Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

खलीलाबाद: दुधारा थाने के सीओ सदर ने किया औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सीओ सदर प्रियम राज शेखर पाण्डेय ने दुधारा थाने का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक की। उन्होंने विवेचकों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, बीएनएसएस के तहत यक्ष एप, ई-साक्ष्य एप और सड़क दुर्घटना मामलों में iRAD ऐप के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। साथ ही शासन के निर्देशों का पालन और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

MORE NEWS

डीएम और एसपी ने UPTET-2026 के दूसरे दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

संतकबीरनगर, 03 जुलाई। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने परीक्षा के दूसरे दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, मगहर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल अथवा अव्यवस्था न होने देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

डीएम और एसपी ने UPTET-2026 के दूसरे दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण संतकबीरनगर, 03 जुलाई। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने परीक्षा के दूसरे दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, मगहर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल अथवा अव्यवस्था न होने देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 3, 2026

सरदार पटेल विद्यालय वैरमपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को बताए गए यातायात नियम

संतकबीरनगर, 03 जुलाई। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को सरदार पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैरमपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र चौहान, प्रधानाचार्या संगीता चौधरी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। वहीं यातायात पुलिस की ओर से प्रभारी यातायात परमहंस, मुख्य आरक्षी अयोध्या साहनी, मुख्य आरक्षी आनंद मोहन सिंह एवं आरक्षी सौरव उपाध्याय ने सहभागिता की।इस दौरान प्रभारी यातायात परमहंस ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात संकेतों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों एवं उनसे बचाव के उपायों की भी विस्तार से जानकारी दी।
यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार, अभिभावकों तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण ने संतकबीरनगर पुलिस के जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

संतकबीरनगर पुलिस की अपील: "यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा।"

सरदार पटेल विद्यालय वैरमपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को बताए गए यातायात नियम संतकबीरनगर, 03 जुलाई। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को सरदार पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैरमपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र चौहान, प्रधानाचार्या संगीता चौधरी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। वहीं यातायात पुलिस की ओर से प्रभारी यातायात परमहंस, मुख्य आरक्षी अयोध्या साहनी, मुख्य आरक्षी आनंद मोहन सिंह एवं आरक्षी सौरव उपाध्याय ने सहभागिता की।इस दौरान प्रभारी यातायात परमहंस ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात संकेतों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों एवं उनसे बचाव के उपायों की भी विस्तार से जानकारी दी। यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार, अभिभावकों तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण ने संतकबीरनगर पुलिस के जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। संतकबीरनगर पुलिस की अपील: "यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा।"

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 3, 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर महुली पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों को बांटे रेड कार्ड नोटिस

संतकबीरनगर। आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देश पर थाना महुली परिसर में डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की।बैठक के दौरान क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें रेड कार्ड नोटिस वितरित करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।पुलिस ने स्पष्ट किया कि डीजे की ऊंचाई, चौड़ाई एवं ध्वनि स्तर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होना चाहिए। किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गीत, नारे या आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा डीजे वाहनों पर ओवरलोडिंग, खतरनाक स्टंट और सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करने की सख्त हिदायत दी गई।बैठक में डीजे संचालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, पुलिस एवं प्रशासन के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा विद्युत तारों, भीड़-भाड़ वाले और संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए भी कहा गया।महुली पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और अनुशासन का पर्व है, इसलिए यात्रा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने या निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।बैठक के अंत में सभी डीजे संचालकों ने प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

कांवड़ यात्रा को लेकर महुली पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों को बांटे रेड कार्ड नोटिस संतकबीरनगर। आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देश पर थाना महुली परिसर में डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की।बैठक के दौरान क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें रेड कार्ड नोटिस वितरित करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।पुलिस ने स्पष्ट किया कि डीजे की ऊंचाई, चौड़ाई एवं ध्वनि स्तर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होना चाहिए। किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गीत, नारे या आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा डीजे वाहनों पर ओवरलोडिंग, खतरनाक स्टंट और सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करने की सख्त हिदायत दी गई।बैठक में डीजे संचालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, पुलिस एवं प्रशासन के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा विद्युत तारों, भीड़-भाड़ वाले और संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए भी कहा गया।महुली पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और अनुशासन का पर्व है, इसलिए यात्रा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने या निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।बैठक के अंत में सभी डीजे संचालकों ने प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 3, 2026